Skip to content

एक आँख में दर्द और लाली है,तो इसे नजरअंदाज करना पड़ सकता है भरी।

मुख्य लेख:-

हमारे ब्लॉग fitnessclub.org.in में आपका स्वागत है। जैसे की एक आँख में दर्द और लाली एक या दोनों आंखों को प्रभावित कर सकती है, लेकिन जब यह केवल एक आंख में होता है, तो यह चिंता का विषय हो सकता है।आज हम इसी विषय पर और संभावित कारणों और उपचारों पर चर्चा करेंगे जो केवल एक आंख में दर्द और लाली का कारण बन सकते हैं।

एक आंख में दर्द और लाली एक आम समस्या हो सकती है, जिसका मुख्य कारण संक्रमण, एलर्जी, या आंख में चोट लगने  से होता है। इसे नजरअंदाज आपके लिए एक गंभीर समस्याओं का संकेत हो सकता है। उचित जांच और उपचार के लिए तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। 10 -15 घरेलू उपचार और बचाव के जानकारी के लिए इस लेख को पूरा पढ़े। 

एक आँख में दर्द और लाली है,तो इसे नजरअंदाज करना पड़ सकता है भरी।

आँखों में दर्द और लाली होने का कारण क्या है।

हमारे एक आँख में दर्द और लाली होना या दोनों आंख में दर्द होना और लाली का होना हमारे लिए एक बड़ी समस्या है।हमारे आँखों में किसी कारण से किसी भी प्रकार की धूल, कचड़ा आदि जब आँखों में चली जाती है तब ऐसी समस्या आ जाती है। लेकिन कुछ समस्या आम होती है ,जो कुछ समय के बाद अपने आप ठीक हो जाती है,और सही भी हो जाती है।

लेकिन कभी कभी गाड़ी चलते समय या काम करते समय हमारे आँखो में  कुछ कीड़े और उसके साथ साथ धूल,मिट्टी छोटे छोटे काकड़ के साथ कुछ बैक्टीरिया हमारे आँखों में चले जाते है,जाने के  बाद हम अपनी आखो को मिजने लगते है जिसके कारण कीड़े आखो में मर जाते है और कुछ बैक्टीरिया या वायरस हमारे आँखों में रह जाते है। और निकल नहीं पते है। जिसके कारण हमे तेज जलन, लाली,और आँसू दर्द होने लगती है।

जब हमारे आँखों में किसी वास्तु से चोट लग जाती है तब भी हमे ऐसी समस्या का समाना करना पड़ सकता है।और कुछ निम्नलिखित कारण है ,जो निचे दिए गए है। 

संभावित कारण :-

  1. कंजंक्टिवाइटिस (आई फ्लू):- जब हमारे आँखों में बैक्टीरिया या वायरस के संक्रमण हो जाते है।तब आंख में जलन, खुजली और पानी आने जैसे लक्षण दिखने शुरू हो जाते है।
  2. आंख में कुछ छोटे वस्तु:- धूल, रेत, या कोई छोटा कण जब हमारे आंख में फंस जाता है,तब इसमें जलन और लालिमा जैसी समस्या होना शुरू हो जाता है।
  3. कॉर्नियल अल्सर:- जब कॉर्निया में घाव या संक्रमण हो जाता है तब ऐसे कारण से गंभीर दर्द और लालिमा आँखों में होना शुरू होने  लगती है।
  4. यूवाइटिस:- आंख के अंदर की सूजन जो आमतौर पर आंख में दर्द, लालिमा, और धुंधलापन का कारण बनती है।
  5. ग्लूकोमा:- अचानक से आंख के अंदर दबाव बढ़ने के कारण तीव्र दर्द और लालिमा हो सकती है।

सबसे आम कारण:-

  1. संक्रमण:- जब आप अपने हाथों को अपनी आँखों पर रगड़ते हैं या अपने हाथों को अपनी आँखों के पास रखते हैं, तो आप अपने हाथों से वायरस, बैक्टीरिया या फंगस को अपनी आँखों में स्थानांतरित कर सकते हैं। संक्रमण आपके शरीर के क्षेत्रों (जैसे नाक या साइनस) से आपकी आँखों में फैलता है।
  2. विषाक्त पदार्थ:- सिगरेट के धुएं, वायु प्रदूषकों, स्विमिंग पूल में क्लोरीन या अन्य प्रकार के खतरनाक रसायनों के संपर्क में आने से आपकी आँखों में इन्फेक्शन हो जाता है और आप परेशान हो सकते  हैं।
  3. सूजन :- सूजन, प्रतिरक्षा प्रणाली की प्रतिक्रिया है, जो आपकी आंख में सूजन या रंग परिवर्तन का कारण बन सकती है। आपकी आंख का सफेद हिस्सा लाल हो सकता है, आप प्रकाश के प्रति बहुत संवेदनशील हो सकते हैं और आपकी आंख में दर्द हो सकता है।
  4. आँखों में दबाव बढ़ना:- ऐसा तब हो सकता है जब आपकी आँखों में मौजूद तरल पदार्थ ठीक से बाहर नहीं निकलता।

एक आँख में दर्द और लाली है,तो इसे नजरअंदाज करना पड़ सकता है भरी।

आंख में दर्द और लालिमा का घर पर इलाज और बचाव :-

आंखें हमारी सबसे महत्वपूर्ण इंद्रियों में से एक हैं, और जब आँखों में दर्द और लाली होती है,तो यह न केवल परेशानियों  का कारण बनती है।  बल्कि चिंता का भी विषय बना रहता है। हालांकि, कुछ हल्के मामलों में घर पर ही कुछ सरल उपाय करके आराम पाया जा सकता है। इस लेख में, हम जानेंगे कि कैसे आप आंख में दर्द और लालिमा को घर पर ही सही तरीके से कैसे इलाज कर सकते है और बचाव कर सकते हैं।

  1. ठंडा सेक (Cold Compress) का उपयोग करें। 

    ठंडा सेक आंख की सूजन और दर्द को कम करने में मदद कर सकता है। एक साफ कपड़े को ठंडे पानी में भिगोकर इसे आंख पर 10-15 मिनट के लिए रखें। इससे आंख की लालिमा और सूजन में आराम मिलेगा।

  2. गर्म पानी से धोएं।(stock with hot water )

    गर्म पानी से आंखों को धोने से संक्रमण और जलन को कम किया जा सकता है। एक रुई की गेंद को गर्म पानी में भिगोकर आंख को धीरे-धीरे साफ करें। ध्यान दें कि पानी हल्का गर्म होना चाहिए लेकिन आंखों के लिए आरामदायक हो।

एक आँख में दर्द और लाली है,तो इसे नजरअंदाज करना पड़ सकता है भरी।
antihistamine drops
  1. एंटीहिस्टामाइन ड्रॉप्स का उपयोग।(use of antihistamine drops) 

    अगर आपकी आंख में दर्द और लालिमा एलर्जी के कारण हो रही है, तो एंटीहिस्टामाइन ड्रॉप्स का उपयोग किया जा सकता है। ये ड्रॉप्स एलर्जी के लक्षणों को कम करने में प्रभावी होते हैं। लेकिन इन्हें उपयोग करने से पहले हमेशा डॉक्टर की सलाह लें।

  2. आँखों को आराम दें। (give rest to your eyes)

    यदि आंख में दर्द और लालिमा हो रही है, तो आंखों को आराम देना बहुत जरूरी है। कंप्यूटर, मोबाइल, या टीवी स्क्रीन पर लगातार देखने से आंखों की थकान बढ़ सकती है। नियमित अंतराल पर ब्रेक लें और आंखों को आराम दें।

  3. हाइड्रेटेड रहें।(stay hydrated)

    शरीर को हाइड्रेटेड रखने से आंखों में सूखापन और जलन कम हो सकती है। पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं और आँखों को बार-बार धोएं।

 

चिकित्सक की सहायता कब लेनी चाहिए।

यदि आपकी एक आँख में दर्द और लाली या दोनों आँखों में दर्द या लाली काफी समय से बनी रहती है, आंख से मवाद या पीला स्राव हो रहा है, या दृष्टि में बदलाव महसूस हो रहा है, तो तुरंत किसी विशेषज्ञ चिकित्सक से संपर्क करें। यह किसी गंभीर समस्या का संकेत हो सकता है जिसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। नजरअंदाज करने से आपको भारी समस्या का समाना करना पड़ सकता है।

आंख की समस्याओं को हल्के में नहीं लेना चाहिए। हालांकि, हल्के मामलों में आप इन घरेलू उपचारों का प्रयोग कर सकते हैं, लेकिन अगर समस्या बनी रहती है, तो विशेषज्ञ से सलाह लेना अनिवार्य है। याद रखें, आंखों की देखभाल आपके संपूर्ण स्वास्थ्य का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।

डिस्क्लेमर :-आप इन घरेलू उपचारों का प्रयोग कर सकते हैं, लेकिन अगर समस्या बनी रहती है, तो विशेषज्ञ से सलाह लेना अनिवार्य है।आप अपने निकटतम स्वस्थ्य केंद्र पर जाकर आँख विशेषज्ञ डॉक्टर से सलह जरूर ले और उनके बताये गए अनुसार इलाज करे। याद रखे,आँखों की देखभाल आपके सम्पूर्ण स्वास्थ्य का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।

धन्यवाद। …..

 

 

1 thought on “एक आँख में दर्द और लाली है,तो इसे नजरअंदाज करना पड़ सकता है भरी।”

  1. Pingback: तेजी से वजन कम करने है,तो नमक के साथ सिर्फ ये मिलाकर खा ले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *