पेट में गैस क्यों बनता है।Why is gas formed in the stomach?
कुछ व्यक्ति के गलत खान पान रहन सहन से पेट में गैस बनाने लगती है और धीरे धीरे लगातार बनती है। क्योकि व्यक्ति अपने खान पान रहन सहन में सुधार नहीं करता है। इन्ही गलतियों के वजह से आगे चलकर बहुत बड़ी समस्या प्रकट हो जाती है।पेट गैस बनाने से लोग बहुत ज्यादा परेशान होते है।जब पाचन सही प्रकार से नहीं होता है तो पेट में बनने वाली वायु बाहर नहीं निकल पाती है।और परेशानिया बनी रहती है।गैस से होने वाले रोग से बचने के लिए आपको आयुर्वेदिक उपाय करना चाहिए।यदि आप इस परेशानी को दूर करने का तरीका खोज रहे है,तो हम आपको बताएँगे गैस से तुरंत राहत पाने का घरेलु उपाय।
पेट में गैस बनाने का कारण। 
पेट में गैस कई करने से बनती है। लेकिन इसमें कुछ मुख्य कारण हो सकते है।जैसे टाइम से भोजन न करना,दूध के साथ चीनी का न प्रयोग कारण अत्यधिक भोजन करना,भोजन को अच्छे से चबाकर न खाना। पेट में बैक्टीरिया का ज्यादा उत्पादन होना या होना ,अधिक ध्रूमपान का सेवन करना,सुबह नाश्ता न करना और लम्बे समय तक खाली पेट रहना ,अपने दिनचर्या में योग व्याम न करना जंक फूड या तली-भुनी चीजें खाना।भोजन में खाद्य समूह में कटौती की सलाह नहीं दी जाती, क्योंकि आप अपने आप को आवश्यक पोषक तत्वों से वंचित भी नहीं रख सकते हैं, अक्सर जैसे ही एक व्यक्ति की उम्र बढ़ती है कुछ एंजाइमों का उत्पादन कम होने लगता है और कुछ खाद्य पदार्थों से अधिक गैस भी बनने लगती है।
गैस से होने वाले दर्द और गैस के कुछ लक्षण-
आप पेट गैस से होने वाले कुछ ऐसी जानकारी निचे दिए गए है,जिसके अनुभव से आप जान सकेंगे की आप को पेट गैस की समस्या है या नहीं।
- पेट सामान्य से अधिक फूला और भरा महसूस होना।
- पेट में हल्का हल्का दर्द होना।
- डकार आना।
- गैस पास करना।
- पेट में गुड़गुड़ा होना।
- सामान्य से अधिक गैस पास होना।
पेट में गैस बनाने से रोकने के उपाय
अगर खाना खाने के बाद एसिडिटी हो रहा है या हमेशा किसी न किसी कारण गैस का प्रॉबल्म हो रहा है,तो इसको रोकने के लिए अपने आहार योजना और जीवन शैली में बदलाव लाना बहुत जरूरी।अपने आहार में बदलाव करें- सेम, गोभी, प्याज जैसे खाद्य पदार्थ की मात्रा का ध्यान रखें। हम आपको आज बहुत ही कारगर इलाज बता रहे है। जिसको आप अपने दिनचर्या में शामिल कर के आप पेट गैस से ही नहीं बल्कि और अन्य बीमारियों से राहत मिलेगा।
पानी (Water)
पानी हमारे लिए किसी वरदान से कम नहीं है,इस धरती पर हर जीव जन्तु सभी को पानी चाहिए। लेकिन हमारे गलत तरीके से पानी का सेवन करने से हमे कुछ दिक्कतों का समाना करना पड़ता है। हल्का गर्म पानी काफी परेशानियों को दूर करने में काम आता है। लेकिन यह गैस और फुले हुए पेट को कम करने में सबसे ज्यादा फायदेमंद साबित होता है। अगर आप पेट में भारीपन या गैस जैसा महसूस करते हैं तो हल्का गर्म पानी पीया करें। रोज सुबह उठने के बाद खाली पेट दो से तीन गिलास हल्का गर्म पानी पीजिए। इसके अलावा आप चाहें तो पूरे दिन भी हल्का गर्म पानी पी सकते हैं। यह गैस और पेट फूलने की समस्या को हमेशा के लिए खत्म कर देता है।इससे सुबह पेट अच्छे से साफ होता है।
दही(Curd)
दही के अंदर ऐसी बैक्टीरिया पायी जाती है,जो हमारे डायजेशन सिस्टम को ठीक रखते है। और खाने को सही तरीके से हजम करने में भी मदद करते है।दही को आप छाछ लस्सी के रूप में भी इस्तेमाल कर सकते है। अक्सर कुछ लोगो को दही का स्वाद अच्छा नहीं लगता है,तो इसके लिए आप को दही में थोड़ी चीनी मिलाकर इसका सेवन आप अपने भोजन के बाद कर सकते है।इससे आप को पेट गैस में बहुत राहत मिलती है और धीरे धीरे इस समस्या से छुटकारा मिल जायेगा।
केला (Banana)
केले में आयरन और पोटैशियम बहुत ज्यादा मात्रा में होती है। जो पेट गैस को बनाने और पेट फूलने से रोकती है। आप केले का सेवन दोपहर लांच के बाद दो या तीन केले जरूर खाये इससे आप को पेट में गैस और पेट से जुडी कोई अन्य समस्या नहीं होगी।और आप दिन भर एनर्जेटिक महसूस करेंगे। आप अपने दिनचर्या में इसे जरूर शामिल करे।
निम्बू पानी (Water Lemon)
पेट में गैस बनाने से पेट फूल जाता है और हमे अनेक परेशानियों का समाना करना पड़ता है। इसके लिए आप निम्बू पानी पी सकते है,जब आप का मन करे। निम्बू पानी बनाने के लिए आप को पानी,निम्बू ,जलजीरा,गन्ही,हाजमोला इत्यादि मिलाकर बनाये। और इसका सेवन करे अपने इच्छानुसार कर सकते है। यह गैस और पेट फूलने की समस्या में बहुत राहत देती है।
डिस्क्लेमर:- बताये गए सभी को अपने दिनचर्या में शामिल कर आप पेट गैस और पेट से जुडी समस्या से राहत पा सकते है।अगर पेट की समस्या गंभीर हो,तो इसके साथ साथ आप अपने डॉक्टर से सलाह जरूर ले,या नजदीकी स्वस्थ्य केन्द्र पर जाकर डॉक्टर से परमर्श ले और डॉक्टर द्वारा बातये गए अनुसार निर्णय ले। धन्यवाद…..
Pingback: माँ बनने के सफर में होने वाली परेशानियां और उनका इलाज। - Fitnessclub.org.in
Pingback: सर्दियों में गैस समस्या कम हो जाती है गर्मियों में बढ़ जाती है ऐसा क्यों। - Fitnessclub.org.in