शेयर मार्किट या स्टॉक मार्केट एक ऐसी जगह है। जहां कंपनियो के शेयर खरीदे और बेचे जाते है। यह एक रोमांचक और लाभदायक क्षेत्र हो सकता है, लेकिन इसके साथ ही इसमे जोखिम भी होते हैं। यदि आप भी शेयर बाजार में निवेश करने की सोच रहे है। और इसे सीखना चाहते हैं, तो यहां एक सरल और सही तरीका है,जो आपकी मदद करेगी।
बारीकियो को समझे।Understand the details.
अगर आप शेयर बाजार मे प्रवेश करने की सोच लिया है, तो उस स पहले यह जरूरी है,कि आप इसके मूल सिद्धांतों को समझे। शेयर क्या होता है। बाजार कैसे काम करता है।और बड़ी -बड़ी कम्पनी अपने शेयर क्यों जारी करती है। यह सब जानना जरूरी है। इसके लिए आप ऑनलाइन लेख, वीडियो और किताबो का सहारा ले सकते है।आप इस वेबसाइट (fitnessclub.org.in)के मध्यम से बेसिक और एडवांस जानकारी सीख सकते है।और शेयर बाजार में अपना कैरियर बना सकते है।कुछ बेसिक जानकारी जो आपको जननी चाहिए।
- शेयर क्या होता है।
- ब्रोकर क्या होता है,और वह कैसे काम करता है।
- स्टॉक इंडेक्स क्या है। जैसे Nifty, Sensex, Bank Nifty, Nifty fifty इत्यादि …..

शेयर मार्किट का ऑनलाइन कोर्स करे।Do online courses.
आजकल कई प्लेटफॉर्म है,जो शेयर बाजार के बारे में ऑनलाइन कोर्स उपलब्ध करती है। इसके लिए आपको बस इंटरनेट और एक स्मार्ट फ़ोन की जरूरत पड़ती है। सिर्फ ये दो चीजों के मदद से आप एक अच्छा ट्रेडर बन सकते है। ये कोर्स आपको न केवल बेसिक्स सिखाते है बल्कि एडवांस ट्रेडिंग तकनीकों के बारे में भी जानकारी देते है। आप इन प्लेटफॉर्म्स पर कुछ अच्छे कोर्स देख सकते है।
- Coursera
- Udemy
- Zerodha Varsity (हिंदी में भी उपलब्ध)
टाइम टू टाइम अपडेट रहे। Time is time to be updated.
शेयर बाजार को समझने के लिए समाचार और टीवी का प्रयोग करे।शेयर बाजार में ट्रेडर को समझना और उनका अनुसरण करना बेहद जरूरी है। इसके लिए आपको रोजाना समाचार पढ़ने की आदत डालनी चाहिए। बिजनेस अखबार और अन्य वेबसाइट जैसे
- मनीकंट्रोल
- लाइवमिंट
- इकोनॉमिक टाइम्स
इसके अलावा, शेयर बाजार के विश्लेषणात्मक वीडियो और टीवी चैनल देखना भी फायदेमंद हो सकता है।
ट्रेडिंग डेमो अकाउंट का प्रयोग करे।Use a trading demo account.
शेयर बाजार की असली समझ और अनुभव एक्सपेरियंस से आती है।ट्रेड करने के लिए आप डेमो अकाउंट खोल सकते है,जो आपको बिना असली पैसे लगाए ट्रेडिंग करने की सुविधा देता है। इससे आपको यह समझने का मौका मिलेगा,कि शेयर बाजार कैसे काम करता है और आपके निर्णयो का क्या परिणाम हो सकता है।इससे आपको अपने जानकारी का अनुभव होगा और आप एक सही और सटीक ट्रेड का फैसला ले सकते है।
लॉन्ग-टर्म और शॉर्ट-टर्म निवेश समझे।Understand long-term and short-term investments.
शेयर बाजार में दो प्रमुख निवेश विकल्प होते है। लॉन्ग-टर्म और शॉर्ट-टर्म। आपको यह समझना होगा कि कौन सा विकल्प आपके लिए बेहतर है। लॉन्ग-टर्म निवेश में आप वर्षों तक अपने शेयर रख सकते हैं, जबकि शॉर्ट-टर्म में आप कुछ समय के मुनाफे के लिए निवेश करते हैं।इसमें आपको ये समझना जरूरी होता है,कि किस कंपनी का शेयर आपके लिए अच्छा होगा।जिससे आप अच्छा रिटर्न कमा के ले जा सके।
- लॉन्ग-टर्म:- यह कम जोखिम भरा होता है,और आपको कंपनियों के विकास के साथ लाभ मिलता है।
- शॉर्ट-टर्म: यह अधिक जोखिम भरा हो सकता है, लेकिन इसमे तेजी से मुनाफा कमाने की संभावना रहती है।
रिस्क मैनेजमेंट सीखे। Learn risk management.
शेयर बाजार में निवेश करना जोखिम भरा हो सकता है। इसलिए यह समझना जरूरी है,कि कैसे सही समय पर निवेश करना है और कब उसे बेचना है। अपनी क्षमता और बजट के हिसाब से ही निवेश करे। साथ ही पोर्टफोलियो में विविधता लाना भी रिस्क कम करने का एक तरीका है।इसमें अपने पैसे को शुरू में बचने और अपने निवेश के अनुसार ही मुनाफा कमा के निकल जाने में ही फायदा होता है।ज्यादा लालच सिखाते समय अच्छा नहीं होता आप थोड़ा -थोड़ा मुनफा में खुश रहना सीखे।अपने पैसे को कमाने से ज्यादा शुरू में बचने में ध्यान देना चाहिए।
छोटे निवेश से शुरू करे।Start with small investment.
शुरुआत में छोटे पूंजी से निवेश करें। पहले अनुभव प्राप्त करें और धीरे-धीरे अपने निवेश को बढ़ाएं। ज्यादा लालच में आकर बड़ी राशि का निवेश न करें। धैर्य और अनुभव से ही आप शेयर बाजार में आप सफल हो सकते हैं।
डिस्क्लेमर:- शेयर बाजार सीखना एक लम्बी समय लेने वाली प्रक्रिया है, लेकिन सही जानकारी और रणनीति के साथ यह फायदेमंद साबित हो सकता है। सही शिक्षा, अभ्यास और धैर्य के साथ, आप भी शेयर बाजार में सफल निवेशक बन सकते हैं। लगातार सीखते रहें, रिसर्च करें, और सतर्क रहें।ऊपर बताये गए तरीको के अनुसार अगर आप सीखते है। तो आप एक दिन अच्छा और सफल ट्रेडर बन सकते है।