बियर पिने के फायदे और नुकसान के बारे में क्या है सच जाने।
बियर पीना आजकल युवाओं के बीच एक सामान्य चलन बन गया है।आज के युवाओं में हर जगह जैसे मौज मस्ती ,पार्टी ,फक्शन ,त्यौहार या छोटे बड़े खुशियों में भी बियर के बिना फक्शन एकदम अधूरा सा लगता है। हालांकि, इसके कई फायदे हो सकते हैं, लेकिन नुकसान भी कम नहीं हैं।
इस ब्लॉग में हम बियर पीने के फायदे और नुकसान पर एक नजर डालेंगे, ताकि आप सही निर्णय ले सकें।हमे फॉलो करने के लिए बेल आइकॉन बटन पर क्लिक कर हमे फॉलो कर सकते है। क्योकि हम आपके लिए नई और सही जानकारी लाते रहते है।
बियर कितने प्रकार की होती है। How many types of beer are there?
बीयर विश्वभर में एक लोकप्रिय पेय पदार्थ है। और यह विभिन्न स्वादों शैलियो में उपलब्ध है। बाजार में बीयर की कई प्रकारें होती है। जिनमे से प्रत्येक का अपना अलग -अलग स्वाद और उत्पादन प्रक्रिया होती है।आइए जानते है, बाजार में उपलब्ध बीयर की कुल आठ प्रकार।
1. लैगर (Lager) लैगर बीयर का सबसे सामान्य और व्यापक रूप से पसंद किया जाने वाला प्रकार है। यह ठंडे तापमान पर बनाई जाती है और इसका स्वाद हल्का और ताजगी भरा होता है। लैगर में कई उप-श्रेणियाँ होती हैं, जैसे:
- पेल लैगर (Pale Lager): इसका रंग हल्का सुनहरा होता है।और स्वाद भी हल्का होता है। इसे गर्मियों के मौसम में खास पसंद किया जाता है।
- डार्क लैगर (Dark Lager): यह बीयर गहरे रंग की होती है,और इसका स्वाद थोड़ा अधिक माल्टी और कड़वा होता है।
2. एल (Ale) एल बीयर का निर्माण उच्च तापमान पर खमीर का उपयोग करके किया जाता है। इसका स्वाद लैगर की तुलना में अधिक जटिल और गहरा होता है। एल के भी कई उप-श्रेणियाँ हैं, जिनमें शामिल है।
- पेल एल (Pale Ale): इसका रंग हल्का होता है और स्वाद कड़वाहट और माल्ट के बीच संतुलित होता है।
- इंडिया पेल एल (IPA): यह बीयर कड़वाहट और होप्स के अधिक प्रभाव के लिए जानी जाती है। इसका स्वाद तीखा और जटिल होता है।
- ब्राउन एल (Brown Ale): इसका रंग गहरा भूरा होता है और इसका स्वाद हल्का मीठा होता है।
3. स्टाउट (Stout) और पोर्टर (Porter) स्टाउट और पोर्टर बीयर गहरे रंग की और भारी होती हैं। इनमें चॉकलेट, कॉफी और कभी-कभी कारमेल के नोट्स होते हैं। स्टाउट सामान्यत पोर्टर से अधिक गहरी और गाढ़ी होती है, जबकि पोर्टर का स्वाद थोड़ा हल्का और मीठा हो सकता है।
4. वीट बीयर (Wheat Beer)
यह बीयर गेहूं से बनाई जाती है और इसका स्वाद हल्का, खट्टा और फल-सुगंधित होता है। वीट बीयर गर्मी के दिनों में बहुत लोकप्रिय होती है। इसका रंग हल्का पीला होता है और इसका झाग अन्य बीयरों की तुलना में अधिक होता है।
5. पिल्सनर (Pilsner)
पिल्सनर एक प्रकार की लैगर होती है, जो अपने ताजे, क्रिस्प और हल्के स्वाद के लिए जानी जाती है। इसका रंग हल्का सुनहरा होता है और यह अधिकतर लोगों के बीच काफी लोकप्रिय होती है। यह बीयर होप्स की हल्की कड़वाहट के साथ आती है।
6. सायसन (Saison)
यह एक बेल्जियम शैली की बीयर है, जो फलों के स्वाद और थोड़ी सी मसालेदार सुगंध के साथ आती है। सायसन का उत्पादन परंपरागत रूप से गर्मियों के मौसम में किया जाता था, लेकिन अब यह पूरे साल मिलती है।
7. सौर (Sour Beer)
सौर बीयर का स्वाद अन्य बीयरों से बिल्कुल अलग होता है। इसका स्वाद खट्टा और कभी-कभी थोड़ा मीठा हो सकता है। यह बीयर विशेष खमीर और बैक्टीरिया के उपयोग से बनाई जाती है, जो इसे यह अनूठा स्वाद देते हैं।
8. लैंबिक (Lambic)
यह बीयर बेल्जियम से उत्पन्न होती है और इसे जंगली खमीर के साथ किण्वित किया जाता है। लैंबिक बीयर का स्वाद फल और खट्टापन लिए हुए होता है। यह बीयर सामान्यतः अलग-अलग फलों के साथ फ्लेवर की जाती है, जैसे चेरी और रास्पबेरी।

बियर पीने के फायदे। Benefits of drinking beer.
- हृदय स्वास्थ्य में सुधार :- सिमित मात्रा में बियर पीने से हृदय स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो दिल की धमनियों को स्वस्थ रखते हैं और ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाते हैं।
- हड्डियों को मजबूत बनाना:- बियर में सिलिकॉन नामक एक तत्व होता है, जो हड्डियों की मजबूती के लिए अच्छा माना जाता है। यह खासकर वृद्ध लोगों में हड्डियों की कमजोरी को कम करने में मदद कर सकता है।
- तनाव में कमी:- कुछ अध्ययनों के अनुसार, बियर पीने से मानसिक तनाव कम हो सकता है। यह मूड को बेहतर बनाकर तनाव और चिंता को कुछ हद तक कम कर सकता है।युवा लोग इसलिए बियर को पीना बहुत ज्यादा पसंद करते है।
Pingback: Dragon fruit benefits.फल एक फायदे अनेक। - Fitnessclub.org.in