नीम का फेश वास घर पर ऐसे बनाये जो आपके के त्वचा के लिए लाभदायक हो।
दोस्तों अगर आप हमारे ब्लॉग fitnessclub.org.in को फॉलो नहीं किये है,तो अभी बेल आइकन पर क्लिक कर फॉलो जरूर कर ले। तो चलिए तो इससे जुडी कुछ जरूरी जानकरी आपको बता दे।नीम एक प्राचीन जड़ी-बूटी है।जिसका उपयोग त्वचा के लिए फायदेमंद माना जाता है। नीम के एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण इसे त्वचा के लिए एक उत्तम विकल्प बनाते हैं। नीम फेस वॉश एक प्रभावी घरेलू उपाय है। जो त्वचा को साफ, स्वस्थ और चमकदार बनाता है। इस लेख में, हम आपको नीम फेस वॉश बनाने का सरल तरीका बताएंगे।जो आप कुछ ही समय में बना कर इस्तेमाल कर सकते है।

इस फेस वास से आपको क्या क्या लाभ मिलेगा।
नीम का फेश वास आपको हर प्रकार के एलर्जी में सहायक होती है।नीम में एंटी-बैक्टीरियल होती है,जो आपके कील मुहांसे और दाग धब्बे इत्यादि में आपको लाभदायक होता है। नीम में त्वचा की गंदगी को साफ करने के लिए नीम में एक विशेष प्रकार की एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होती है।जो त्वचा को साफ करने का काम करता है। त्वचा को मुलायम रखने के लिए नीम में एंटी-फंगल नमक गुण होता है। जो त्वचा को एकदम मुलायम और चमकदार बनता है। नीम के और भी कई औषधियों में काम आता है,लेकिन उसके बारे में बाद में बात करेंगे।
घर पर नीम फेशवॉश बनाने के लिए कुछ जरुरी सामग्री।Some essential ingredients to make Neem face wash at home.
- नीम की पत्ती 10 या 15
- दो चम्मच बेसन।
- गुलाब जल 2 चम्मच।
- निम्बू का रस एक चम्मच।
- एक बड़ा गिलास पानी।
बनाने का तरीका।
- नीम की पत्तियों का पेस्ट तैयार करे:-
सबसे पहले, सुबह सूर्य निकलने से पहले नीम की ताजी पत्तियों को तोड़ ले। तोड़ने के बाद उसे पानी में अच्छी तरह से धोकर साफ कर लें। अब इन्हें मिक्सर में डालें और थोड़ा पानी डालकर बारीक पेस्ट बना लें।इस पेस्ट को एक बर्तन में निकाल लें।
- नीम पेस्ट और बेसन मिलाए:-
नीम की पत्तियाँ का पेस्ट बनाने के बाद इस नीम के पेस्ट में 2 चम्मच बेसन मिलाए। बेसन त्वचा को साफ करने का काम करता है। और अतिरिक्त गंदगी को हटाने में मदद करता है।
- गुलाब जल और नींबू का रस मिलाए:-
नीम और बेसन के मिश्रण में 2 चम्मच गुलाब जल और 1 चम्मच नींबू का रस मिलाएं। गुलाब जल त्वचा को हाइड्रेट करता है,और नींबू का रस त्वचा के लिए हानिकारक कीटाणुओं को खत्म करने में मदद करता है।
मिक्षण को अच्छी तरह मिलाएं: अब सभी सामग्री को अच्छी तरह मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट बना लें। यह आपका नीम फेस वॉश तैयार है।
नीम फेस वॉश का प्रयोग कैसे करे। How To Use Neem Face Wash.
नीम फेस वॉश का अब प्रयोग कर सकते है। इस फेशवॉश में से थोड़ा-सा फेस वॉश लेकर अपने चेहरे पर अप्लाई करें। हल्के हाथों अपने चेहरे को आराम आराम से मसाज करते हुए चेहरे को साफ करें। फिर पानी से चेहरा धो लें। बेहतर रिजल्ट के लिए आप दिन में 2 बार नीम फेस वॉश से चेहरा जरूर धोएं।नीम फेस वॉश के इस्तेमाल से स्किन से जुड़ी कई समस्याएं दूर हो सकती हैं। हालांकि, अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है या कोई एलर्जी है, तो अपने डॉक्टर से सलाह जरूर ले।
फायदे :-
- मुंहासों से राहत:-नीम के एंटी-बैक्टीरियल गुण मुंहासों को कम करने में मदद करते हैं।
- त्वचा की टोन सुधारें:-यह फेस वॉश त्वचा की रंगत को निखारता है और दाग-धब्बों को हल्का करता है।
- त्वचा को हाइड्रेट करें: इसमें गुलाब जल और नींबू का रस त्वचा को हाइड्रेट और फ्रेश रखने में मदद करता है।
- ऑयली स्किन के लिए उत्तम: बेसन और नींबू का रस अतिरिक्त तेल को नियंत्रित करने में सहायक होते हैं।
डिस्कलेमर:- इस नीम फेस वॉश को घर पर बनाना आसान है। और यह आपकी त्वचा के लिए एक प्राकृतिक और सुरक्षित विकल्प है। इसे इस्तेमाल करने से न केवल आपकी त्वचा में निखार आएगा, बल्कि आपको हर प्रकार के केमिकल से भी छुटकारा मिलेगा।लेकिन अगर आप को स्किन समस्या ज्यादा हो तो अपने डॉक्टर से सलाह जरूर ले। या अपने नजदीकी स्वस्थ्य सेवा केंद पर सम्पर्क करे। इस फेस वॉश का नियमित उपयोग करें और अपनी त्वचा को स्वाभाविक रूप से सुंदर बनाए।
Pingback: बवासीर में अमरुद के फायदे।Benefits of guava in piles. - Fitnessclub.org.in
Pingback: बालों के प्रकार के अनुसार शैम्पू कैसे चुनें: एक विस्तृत गाइड। - Fitnessclub
Pingback: आँख के पलक पर गांठ बन जाये तो ऐसे ठीक करे मात्र 2 दिन में। - Fitnessclub